नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के सामने एक नया और बेहद खतरनाक Cyber Crime सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्व एक Mobile App की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा को अचानक बंद कर रहे हैं। इस वजह से न सिर्फ चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग चलते हुए ई-रिक्शा को अचानक रोक देते हैं और इसे “Prank” का नाम देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि गंभीर सुरक्षा खामी (Security Vulnerability) का मामला हो सकता है।